चाँद जैसे मुखड़े पे लिरिक्स इन हिंदी Chand Jaise Mukhde Pe Bindiya Sitara Lyrics - Sawan Ko Aane Do

गीत का शीर्षक: चांद जैसे मुखड़े पे बिंदिया सितारा
फ़िल्म: सावन को आने दो
गायक: येसुदास
गीत: पुरुषोत्तम पंकज
संगीत: राज कमल
साल: 1979

चाँद जैसे मुखड़े पे लिरिक्स इन हिंदी 


सब तिथियन का चन्द्रमा..
जो देखा चाहो आज
धीरे धीरे घूँघटा सरकावो सरताज
हो हो हो हो..

चाँद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
चाँद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
नहीं भूलेगा मेरी जान 
ये सितारा वो सितारा
माना तेरी नज़रों में 
मैं हूँ एक आवारा हो आवारा
नहीं भूलेगा मेरी जान 
ये आवारा, वो आवारा
चाँद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
हो हो हो हो हो..

सागर सागर मोती मिलते 
पर्वत पर्वत पारस
तन मन ऐसे भीजे जैसे बरसे महुए का रस
अरे कस्तूरी को खोजता फिरता है ये बंजारा
नहीं भूलेगा मेरी जान ये बंजारा वो बंजारा
चाँद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
हो हो हो हो हो..

कजरारे चंचल नैनों में सूरज चाँद का डेरा
रूप के इस पावन मन्दिर में हँसा करे बसेरा
प्यासे गीतों की गंगा का तू ही है किनारा
हो किनारा
नहीं भुलेगा मेरी जान, ये किनारा वो किनारा
चाँद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
नहीं भुलेगा मेरी जान, ये सितारा वो सितारा 

माना तेरी नज़रों में 
मैं हूँ एक आवारा हो आवारा
नहीं भूलेगा मेरी जान 
ये आवारा, वो आवारा
चाँद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
हो हो हो हो हो..

Post a Comment

0 Comments