Gehra Hua गहरा हुआ Lyrics in Hindi - Arijit Singh

Movie/Album:Dhurandhar
Music: Shashwat Sachdev
Lyrics: Irshad Kamil
Singer: Arijit Singh, Armaan Khan
Label: Saregama Music

गहरा हुआ Lyrics in Hindi

तु अगर मेरी, ये हवाएँ तेरी
तु अगर मेरी, सारी राहें तेरी
तु अगर मेरी, मैं हूँ तेरा
तु अगर मेरी, ये उजाले तेरे
तु अगर मेरी, दिल हवाले तेरे
तु अगर मेरी, मैं हूँ तेरा

बेताब-सा मोहब्बत का तु इन्क़लाब है
मेरा जहाँ तेरी बाँहों में ख़्वाब, ख़्वाब है

गहरा हुआ, गहरा हुआ
रंग आशिक़ी गहरा हुआ
गहरा हुआ, गहरा हुआ
दरिया दुआ गहरा हुआ
तेरा हुआ

तु अगर मेरी, ये हवाएँ तेरी
तु अगर मेरी, सारी राहें तेरी
तु अगर मेरी, मैं हूँ तेरा

पलकों झपकता है आसमान
लाखों फ़रिश्तों की है तु जान
वो पूछते हैं रहती कहाँ?
मेरी बाँहों में रहती, उनको बता

पलकों झपकता है आसमान
उसने भी तुझ-सा देखा कहाँ
है रौनकें वहाँ, तु है जहाँ
मेरी बाँहों में रहना, यही है दुआ

तु अगर मेरी, है फ़साना तेरा
तु अगर मेरी, तो ज़माना तेरा
तु अगर मेरी, मैं हूँ तेरा

बेताब-सा मोहब्बत का तु इन्क़लाब है
मेरा जहाँ तेरी बाँहों में ख़्वाब, ख़्वाब है

गहरा हुआ, गहरा हुआ
रंग आशिक़ी गहरा हुआ
तेरा हुआ

तु अगर मेरी, ये हवाएँ तेरी
तु अगर मेरी, सारी राहें तेरी
तु अगर मेरी, मैं हूँ तेरा

तेरी मोहब्बत में जलना भी है
और तुझसे बचके ही चलना भी है
कुछ रंग अपना बदलना भी है
मैंने ढलना तेरे रंग में है सदा

तु चाँद है एक धड़कता हुआ
चोरी से मुझको ही तकता हुआ
सीने से लगके चमकता हुआ
मेरी जन्नत का रस्ता, तु ही तु हुआ

तु अगर मेरी, ये हवाएँ तेरी
तु अगर मेरी, सारी राहें तेरी
तु अगर मेरी, मैं हूँ तेरा

बेताब-सा मोहब्बत का तु इन्क़लाब है
मेरा जहाँ तेरी बाँहों में ख़्वाब, ख़्वाब है

गहरा हुआ, गहरा हुआ
रंग आशिक़ी गहरा हुआ
गहरा हुआ, गहरा हुआ
दरिया दुआ गहरा हुआ

Written by:
Irshad Kamil

Post a Comment

Previous Post Next Post